मुजफ्फरनगर में काली नदी के पास बदमाशों का तांडव, कार सवार पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
पुलिस को देख वाहन छोड़कर भागे हमलावर; गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शुरू की सघन चेकिंग।

मुजफ्फरनगर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार की देर रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। शामली मार्ग स्थित काली नदी के समीप कश्यप चौक पर कार सवार पिता-पुत्र पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हिंसक प्रहार में राजेंद्र कश्यप और उनके पुत्र अनुराग कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त विवरण के अनुसार, राजेंद्र कश्यप और अनुराग कश्यप अपने निजी वाहन से कहीं जाने के लिए शामली मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही वे कश्यप चौक के समीप पहुंचे, वहां घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उनके वाहन को जबरन रोक लिया और उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुई इस मारपीट से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल रिहैब सेंटर पर एयरस्ट्राइक की, 400 से ज्यादा मौतें : तालिबानगनीमत यह रही कि उसी समय क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही पुलिस की टीम घटनास्थल की ओर आ पहुंची। पुलिस की जीप को अपनी ओर आता देख हमलावरों के हौसले पस्त हो गए और वे खुद को घिरता देख अपनी मोटरसाइकिल और एक अन्य वाहन मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने बदमाशों द्वारा छोड़े गए वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां