बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष आई.एस. बिंद्रा का निधन

On



नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रशासन के दिग्गज और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा, जिन्हें आई.एस. बिंद्रा के नाम से जाना जाता था, का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार की पुष्टि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,“पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के स्तंभ रहे श्री आई.एस. बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदना। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ॐ शांति।”

 

ये भी पढ़ें  तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक को मारी पीछे से टक्कर, चालक की मौके पर मौत

ये भी पढ़ें  मन की बात : पीएम मोदी बोले- भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा 'स्टार्टअप्स इकोसिस्टम', इस यात्रा के हीरो हमारे युवा

आई.एस. बिंद्रा ने 1993 से 1996 तक बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वह 1978 से 2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के अध्यक्ष भी रहे। क्रिकेट प्रशासन में उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में वर्ष 2015 में मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम का नाम बदलकर आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम रखा गया था। बिंद्रा ने शरद पवार के आईसीसी अध्यक्ष रहते हुए आईसीसी के प्रमुख सलाहकार के रूप में भी अहम भूमिका निभाई। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर आई.एस. बिंद्रा को 1987 वनडे विश्व कप भारत में आयोजित कराने का श्रेय भी दिया जाता है, जिसने भारतीय क्रिकेट को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें  ड्यूटी पर तैनात बीएलओ पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, एक गिरफ्तार

 

वर्ष 1994 में आई.एस. बिंद्रा ने क्रिकेट प्रसारण पर दूरदर्शन के एकाधिकार को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। शीर्ष अदालत के उनके पक्ष में आए फैसले के बाद ईएसपीएन और टीडब्ल्यूआई जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रसारण कंपनियों का भारतीय बाजार में प्रवेश संभव हो सका, जिससे भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट प्रसारण बाजार बनकर उभरा। आई.एस. बिंद्रा का निधन भारतीय क्रिकेट प्रशासन के एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उनका योगदान हमेशा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूजीसी नियमों के विरोध ने पकड़ा तूल, बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री धरने पर, भाजपा में भी इस्तीफों से बढ़ी हलचल

लखनऊ। उच्च शिक्षा में 'समानता' के नाम पर लाए गए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नए नियम अब राजनीतिक विस्फोट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूजीसी नियमों के विरोध ने पकड़ा तूल, बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री धरने पर, भाजपा में भी इस्तीफों से बढ़ी हलचल

गणतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, कर्तव्यों का भी पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर में देशभक्ति, उत्साह और सामाजिक दायित्वबोध का अद्भुत संगम देखने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
गणतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, कर्तव्यों का भी पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

आगरा में पानी की टंकी गिरी, पूरे इलाके में हाहाकार! 3 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग”

आगरा। कालिंदी विहार इलाके से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इलाके में एक पानी की...
उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में पानी की टंकी गिरी, पूरे इलाके में हाहाकार! 3 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग”

मुजफ्फरनगर: यूजीसी कानून पर छिड़ा 'जाति युद्ध', करणी सेना के विवादित बयान पर शिवसेना का पलटवार

मुजफ्फरनगर। यूजीसी कानून को लेकर प्रदेश भर में मचे सियासी और सामाजिक बवंडर के बीच अब मुजफ्फरनगर से एक विवादित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: यूजीसी कानून पर छिड़ा 'जाति युद्ध', करणी सेना के विवादित बयान पर शिवसेना का पलटवार

मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

मुजफ्फरनगर। आज स्थानीय इंदिरा कॉलोनी जनकपुरी स्थित विशाल भट्टे वाले मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, लक्ष्मी नगर के तत्वावधान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

उत्तर प्रदेश

यूजीसी नियमों के विरोध ने पकड़ा तूल, बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री धरने पर, भाजपा में भी इस्तीफों से बढ़ी हलचल

लखनऊ। उच्च शिक्षा में 'समानता' के नाम पर लाए गए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नए नियम अब राजनीतिक विस्फोट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूजीसी नियमों के विरोध ने पकड़ा तूल, बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री धरने पर, भाजपा में भी इस्तीफों से बढ़ी हलचल

आगरा में पानी की टंकी गिरी, पूरे इलाके में हाहाकार! 3 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग”

आगरा। कालिंदी विहार इलाके से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इलाके में एक पानी की...
उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में पानी की टंकी गिरी, पूरे इलाके में हाहाकार! 3 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग”

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रशासनिक गलियारों में भूचाल मच गया है। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

बागपत। समाज के कमजोर, असहाय और श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मविश्वास देने की दिशा...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा