पांचवां टी20: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 3,000 रन पूरे करने से सिर्फ इतने रन दूर

On

तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला खेला जाना है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 बतौर बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा था।

बीते साल खेली 22 टी20 पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। टी20 विश्व कप 2026 से पहले उनकी खराब फॉर्म भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता थी, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है। पिछले 4 मैचों में वह दो तूफानी अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी से भारतीय मध्यक्रम मजबूत हुआ है। पिछली 4 पारियों में 32, 82, 56 और 8 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव तिरुवनंतपुरम में शनिवार को खेले जाने वाले टी20 में 33 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में उनके 3,000 रन पूरे हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियन ओपन: राफेल नडाल 'नाइट ऑफ लेजेंड्स' इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय टी20 में 3,000 रन पूरे करने वाले सूर्यकुमार यादव तीसरे भारतीय बन सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव से ज्यादा रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बनाए हैं। रोहित और विराट ने पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 103 टी20 मैचों की 97 पारियों में 36.62 की औसत से 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 2,967 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 अगर उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक रहा होता, तो टी20 फॉर्मेट में वह कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके होते। रोहित शर्मा ने 159 मैचों की 151 पारियों में 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाते हुए 4,231 रन बनाए हैं। इसके बाद विराट कोहली हैं। विराट ने 125 मैचों की 117 पारियों में 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए 4,188 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें  टी20 विश्व कप 2026: पैट कमिंस बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने किया अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर