मानुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने रचा इतिहास, पहली बार डब्ल्यूटीटी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई

On

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने पहली बार डब्ल्यूटीटी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है।

नवीनतम डब्ल्यूटीटी सीरीज़ फाइनल्स रेस रैंकिंग के अनुसारशाह–चितले की जोड़ी इस साल के अंत में होने वाले हांगकांग (चीन) में निर्धारित टूर्नामेंट (10 से 14 दिसंबर) के लिए जगह पक्की करने वाली पांचवीं मिश्रित युगल टीम बन गई।

डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर मस्कट (17 से 22 नवंबर) के बाद की फाइनल रेस रैंकिंग से सात सर्वश्रेष्ठ जोड़ियां सीधे क्वालीफाई करेंगी, जबकि आठवां स्थान मेज़बान देश के वाइल्डकार्ड जोड़ी को मिलेगा।

विश्व टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की नवीनतम रैंकिंग में भारतीय जोड़ी आठवें स्थान पर है। इस सीज़न में उन्होंने कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। अप्रैल में हुए डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस में उन्होंने जापान की मिवा हारिमोटो और सोरा मात्सुशिमा को फाइनल में हराकर खिताब जीता — जो उनका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब रहा।

इसके बाद जुलाई में हुए यूएस स्मैश में उन्होंने जापान की सत्सुकी ओडो और कोरिया के ओह जुनसंग को मात दी, वहीं डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ब्यूनस आयर्स में उन्होंने सत्सुकी ओडो और जापान के ही हीरोतो शिनोजुका को हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि डब्ल्यूटीटी फाइनल्स की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। इस वर्ष भी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल वर्ग में 16-16 खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल 13 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में इस बार पुरुष और महिला युगल की जगह मिश्रित युगल इवेंट को शामिल किया गया है।

मिश्रित युगल वर्ग में दो ग्रुप (प्रत्येक में चार जोड़ियां) बनाए जाएंगे। ग्रुप चरण के बाद सेमीफाइनल खेले जाएंगे और सभी मुकाबले बेस्ट ऑफ फाइव (5 गेम्स) प्रारूप में होंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर पर दिया चितले ने एक बयान में कहा, “फाइनल्स जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलना अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है, और उससे भी बड़ा गर्व है कि हम पहले भारतीय हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। यह पल सिर्फ हमारा नहीं है — यह भारतीय टेबल टेनिस की प्रगति का प्रतीक है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि इसे यादगार बना सकें।”



 

और पढ़ें रियल मैड्रिड को झटका: घुटने की चोट से कप्तान कार्वाहल दो महीने तक बाहर

लेखक के बारे में

नवीनतम

युवा एशियाई खेलों में भारत की सुनहरी छलांग: मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण और बीच कुश्ती में तीन स्वर्ण सहित कुल 41 पदक जीते

India youth asian games: भारत ने एशियाई युवा खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण...
खेल 
युवा एशियाई खेलों में भारत की सुनहरी छलांग: मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण और बीच कुश्ती में तीन स्वर्ण सहित कुल 41 पदक जीते

मुजफ्फरनगर में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को 7 साल की सजा, 4 हजार का अर्थदंड भी लगा

मुजफ्फरनगर। पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी के चलते जानलेवा हमले के आरोपी को न्यायालय ने दोषी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को 7 साल की सजा, 4 हजार का अर्थदंड भी लगा

कठिनाइयों में भी अच्छाई का मार्ग: भगवान में विश्वास और सत्संग का महत्व

भगवान के भक्तों को भी कभी-कभी बहुत बाधाओं का सामना करना पड़ता है। पिछले कर्मों के आधार पर कर्म भोग...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
कठिनाइयों में भी अच्छाई का मार्ग: भगवान में विश्वास और सत्संग का महत्व

सपा सांसद इकरा हसन के नाम से बनी फेसबुक आईडी से योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, एक गिरफ्तार 

      शामली -संसद में माता वैष्णो देवी के लिए शामली से सीधी ट्रेन मांगने के बाद सुर्खियों में आयी कैराना से...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
सपा सांसद इकरा हसन के नाम से बनी फेसबुक आईडी से योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, एक गिरफ्तार 

दैनिक राशिफल- 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मेष - सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोढ़ा थाना क्षेत्र में कई मंदिरों पर स्प्रे पेंट से “आई लव मोहम्मद”...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर। सहारनपुर में अज्ञात महिला द्वारा एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन पर गालियां देने और व्हाट्सऐप पर धमकी भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया