मिथुन मन्हास बने BCCI के 37वें अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

On

मुंबई। पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 37वें अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। यह घोषणा रविवार को मुंबई में BCCI कार्यालय में हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद की गई।

मिथुन मन्हास ने जम्मू-कश्मीर के लिए अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट खेला। 1995 में उन्होंने लगभग 750 रन बनाकर देश के उच्चतम अंडर-19 स्कोरर बने। इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर टीम की कप्तानी भी की। दिल्ली आने के बाद उन्होंने प्रीमियर टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया और 1996 में रणजी ट्रॉफी टीम में जगह बनाई। उन्होंने 2006 से 2008 तक दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी करते हुए 2007-08 रणजी ट्रॉफी जीताई, जो दिल्ली की 16वीं ट्रॉफी थी।

और पढ़ें वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

मन्हास ने IPL के पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 2008 में डेब्यू किया। बाद में वे पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी खेले। 2017 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग में कदम रखा और पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, तथा गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल रहे।

और पढ़ें Asia Cup 2025 Final : पाकिस्तान की पारी 146 पर सिमटी, कुलदीप और बुमराह की घातक गेंदबाज़ी से भारत का पलड़ा भारी

मन्हास ने 2023 में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ऑपरेशन्स डायरेक्टर के रूप में कार्य किया और वहां घरेलू क्रिकेट के विकास में योगदान दिया।

और पढ़ें कंधे पर रखा हाथ, फिर लगाया गले! सूर्यकुमार ने शोकाकुल वेलालेज को सांत्वना दी

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X (पूर्व ट्विटर) पर मन्हास को BCCI अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

इस बैठक में राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष, देवजीत सैकिया को सचिव, रघुराम भट को कोषाध्यक्ष और प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।





लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा: राज्य सूचना आयुक्त ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की अवधि बढ़ाने की मांग

नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के चौथे दिन प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने अंतरराष्ट्रीय ट्रेड...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: राज्य सूचना आयुक्त ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की अवधि बढ़ाने की मांग

देश अगले वर्ष 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा- अमित शाह

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि देश 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
देश अगले वर्ष 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा- अमित शाह

शामली में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: पिता-नाबालिग पुत्र ने बहन को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

शामली।  उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र स्थित अम्बेहटा गांव में ऑनर किलिंग की एक दिल अम्बेहटा...
Breaking News  शामली 
शामली में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: पिता-नाबालिग पुत्र ने बहन को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Asia Cup 2025 Final : पाकिस्तान की पारी 146 पर सिमटी, कुलदीप और बुमराह की घातक गेंदबाज़ी से भारत का पलड़ा भारी

क्रिकेट का मज़ा ही कुछ और होता है जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हों। आज एशिया कप 2025 का फाइनल...
खेल  क्रिकेट 
Asia Cup 2025 Final : पाकिस्तान की पारी 146 पर सिमटी, कुलदीप और बुमराह की घातक गेंदबाज़ी से भारत का पलड़ा भारी

मुजफ्फरनगर में क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, इलाके में मचा हड़कंप, चार हिरासत में

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के सामने कमल प्लाजा में स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस ने रविवार देर शाम छापामार कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, इलाके में मचा हड़कंप, चार हिरासत में

उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद का सनसनीखेज दावा: आजम को जेल में जहर देकर मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी केस की तरह परिवार पर BJP का भी बड़ा निशाना!

रामपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा नेता आजम खान को जेल में जहर दिए जाने का सनसनीखेज दावा पूर्व सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
पूर्व सांसद का सनसनीखेज दावा: आजम को जेल में जहर देकर मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी केस की तरह परिवार पर BJP का भी बड़ा निशाना!

बरेली में लोगों के साथ अन्याय हुआ, जरूरत पड़ी तो आजाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन- सांसद चंद्रशेखर

मुरादाबाद। बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विवाद के बीच आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मुरादाबाद 
बरेली में लोगों के साथ अन्याय हुआ, जरूरत पड़ी तो आजाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन- सांसद चंद्रशेखर

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल