मथुरा में बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर फायरिंग, मंत्री के भतीजे को धमकी, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीती देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जांच शुरू की और लापरवाही बरतने पर कोसीकलां थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

घटना कैसे हुई

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़: मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी, वंशिका बनीं एक दिन की बीएसए

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित नरसी विलेज कॉलोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के आवास पर पहुंचे। उन्होंने गेट पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। फायरिंग से गेट पर गोलियों के निशान मिले, हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

और पढ़ें आजम खान और फहीम की गुप्त बैठक: दो घंटे चली चर्चा के बाद आजम दिल्ली रवाना- Azam Khan

धमकी भरा फोन और विवाद की कड़ी

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में गुर्जर समिति का आक्रोश: भाटी की रिहाई को लेकर ज्ञापन, जिलाध्यक्ष पोरस गुर्जर घर पर नजरबंद

फायरिंग से पहले जिलाध्यक्ष के मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉलर ने खुद को लोकेश पंडित बताते हुए जमीन विवाद में हस्तक्षेप न करने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद कथित रूप से ‘जस्सी किन्नर’ नामक व्यक्ति से जुड़ा हुआ है। धमकी के तुरंत बाद फायरिंग की वारदात ने मामले को और गंभीर बना दिया।
इसी दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरदेव चौधरी, जो कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे हैं, को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वारदात के बाद पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान शुरू किया। कुछ ही घंटों में पुलिस को सफलता मिली और आरोपी महेश बादल, निवासी पुष्पांजलि रोड, लाजपत नगर (मथुरा) को एज़ीजपुर के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस पर कार्रवाई

घटना की गंभीरता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए। कोसीकलां थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल समेत कई पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसपी ग्रामीण सुरेद चंद रावत ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जिलाध्यक्ष के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना उस समय हुई जब मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा चल रहा था और पूरे शहर में हाई अलर्ट के तहत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। इसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष के घर फायरिंग होना सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही घायल

मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले में अपराधियों और पुलिस के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही घायल

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ की नकली सोने की ज्वेलरी बेचने वाला सर्राफा गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर धोखाधड़ी करने वाले एक सर्राफा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ की नकली सोने की ज्वेलरी बेचने वाला सर्राफा गिरफ्तार

सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक मौलवी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक मौलवी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

वाराणसी में महिला पुलिस की अनोखी पहल, महिला पुलिसकर्मियों ने किया कमिश्नर संग लंच

   वाराणसी। वाराणसी से बड़ी खबर आ रही है जहां मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक खास...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में महिला पुलिस की अनोखी पहल, महिला पुलिसकर्मियों ने किया कमिश्नर संग लंच