वाराणसी में महिला पुलिस की अनोखी पहल, महिला पुलिसकर्मियों ने किया कमिश्नर संग लंच
.jpeg)
इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
सब-इंस्पेक्टर दीक्षा पांडे ने बताया कि वे विभिन्न सामुदायिक चौपालों का आयोजन कर रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी पहुंच सके। साथ ही स्कूलों में जाकर युवा लड़कियों को मिशन शक्ति व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इससे महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास बढ़ रहा है।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के अनुसार, यह लंच कार्यक्रम एक अनौपचारिक बातचीत का माध्यम है जिसमें थाने की महिला कांस्टेबल्स अपने रोजमर्रा के काम में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों को सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा करती हैं। इस पहल से टीम की भावना मजबूत होती है, महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और कार्यस्थल पर बेहतर संवाद स्थापित होता है।
यह पहल मिशन शक्ति 5.0 की खास मिसाल है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वाराणसी में इस तरह की योजनाएं नारी शक्तियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं और समाज में महिला सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक बदलाव ला रही हैं।