ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ की नकली सोने की ज्वेलरी बेचने वाला सर्राफा गिरफ्तार

On

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर धोखाधड़ी करने वाले एक सर्राफा दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के नकली जेवरात, सिक्के व मूर्ति के साथ 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। 
 
जानकारी के अनुसार सूरजपुर स्थित पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसायटी में रहने वाले दिवाकर सिंह ने सोसायटी के बाहर स्थित मार्केट में सर्राफा की दुकान से 30 अप्रैल को दो 30 ग्राम, एक 50 ग्राम व एक 35 ग्राम के चार सोने के बिस्किट के साथ एक सोने का हार खरीदा था। जिसकी कुल कीमत डेढ़ करोड़ थी। पीड़ित ने पूरा भुगतान सर्राफा दुकानदार को तत्काल कर दिया था। पीड़ित का दावा है कि सर्राफा दुकानदार ने सोने को 24 कैरेट का बताया था। जांच कराई तो हार व बिस्किट नकली निकले। आरोपित दुकान बंद करके फरार हो गया था। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित सर्राफा कारोबारी की तलाश कर रही थी। आरोपित सर्राफा दुकानदार की पहचान गाजियाबाद इंदिरपुरम साया अपार्टमेंट के पंकज कपूर पुत्र बलदेव राज कपूर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित कम कीमत में शुद्ध सोने के गहनों का झांसा देकर लोगों को नकली धातु से बने आभूषण बेच रहा था। जिसे लोग स्वर्णकार समझकर अपने जेवर आदि भी गिरवी रखने लगे थे।
 
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मार्च के महीने में सौरभ नाम के एक व्यक्ति ने अपनी चैन गिरवी रखकर एक लाख 30 हजार रुपये लिए थे। सौरभ नेे एक लाख रुपये वापस कर दिए थे। 30 हजार शेष थे जिस पर आरोपित को लालच आ गया था। जिसके पश्चात आरोपित सेक्टर-142 में ज्वेलर्स की दुकान खोलकर वहां पर भी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने लगा था। इस विषय में थाना सेक्टर-142 में भी मामला दर्ज है। इसके साथ ही आरोपित के खिलाफ गाजियाबाद में सात मामले पंजीकृत है। वह गैंग्स्टर मामले में भी वांछित चल रहा था।
 


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मिथुन मन्हास बने BCCI के 37वें अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

मुंबई। पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 37वें अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। यह घोषणा...
खेल 
मिथुन मन्हास बने BCCI के 37वें अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

पूर्व सांसद का सनसनीखेज दावा: आजम को जेल में जहर देकर मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी केस की तरह परिवार पर BJP का भी बड़ा निशाना!

रामपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा नेता आजम खान को जेल में जहर दिए जाने का सनसनीखेज दावा पूर्व सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
पूर्व सांसद का सनसनीखेज दावा: आजम को जेल में जहर देकर मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी केस की तरह परिवार पर BJP का भी बड़ा निशाना!

दैनिक राशिफल- 29 सिंतबर 2025, सोमवार

मेष : कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 29 सिंतबर 2025, सोमवार

मृत्यु को न डर, क्योंकि आत्मा अमर है — जीवन का सच्चा स्वागत मृत्यु के बाद होता है

जिस कन्या ने वर की विशेषताओं को जांच परखकर स्वेच्छा से उसे वरण किया है। वर के श्रेष्ठ सुन्दर भवन...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मृत्यु को न डर, क्योंकि आत्मा अमर है — जीवन का सच्चा स्वागत मृत्यु के बाद होता है

बरेली में लोगों के साथ अन्याय हुआ, जरूरत पड़ी तो आजाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन- सांसद चंद्रशेखर

मुरादाबाद। बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विवाद के बीच आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मुरादाबाद 
बरेली में लोगों के साथ अन्याय हुआ, जरूरत पड़ी तो आजाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन- सांसद चंद्रशेखर

उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद का सनसनीखेज दावा: आजम को जेल में जहर देकर मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी केस की तरह परिवार पर BJP का भी बड़ा निशाना!

रामपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा नेता आजम खान को जेल में जहर दिए जाने का सनसनीखेज दावा पूर्व सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
पूर्व सांसद का सनसनीखेज दावा: आजम को जेल में जहर देकर मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी केस की तरह परिवार पर BJP का भी बड़ा निशाना!

बरेली में लोगों के साथ अन्याय हुआ, जरूरत पड़ी तो आजाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन- सांसद चंद्रशेखर

मुरादाबाद। बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विवाद के बीच आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मुरादाबाद 
बरेली में लोगों के साथ अन्याय हुआ, जरूरत पड़ी तो आजाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन- सांसद चंद्रशेखर

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल