भविष्य करना चाहते हैं ठीक, तो सुनिश्चित करें कि महिलाएं निर्णयों के केंद्र में रहेंगी: स्मृति ईरानी

On

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि यदि आप अपना भविष्य ठीक करना चाहते हैं, जरूरतों के अनुरूप तैयार रहना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि महिलाएं आपके निर्णयों के केंद्र में रहें। ‘जी-20 सशक्तिकरण’ की पहली बैठक शनिवार को यूपी के आगरा शहर में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों […]

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि यदि आप अपना भविष्य ठीक करना चाहते हैं, जरूरतों के अनुरूप तैयार रहना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि महिलाएं आपके निर्णयों के केंद्र में रहें।

‘जी-20 सशक्तिकरण’ की पहली बैठक शनिवार को यूपी के आगरा शहर में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के भव्य स्वागत के साथ शुरू हुई। हवाईअड्डे से लेकर बैठक स्थल तक के रास्ते में पूरे शहर के लोगों ने अपने हाथों में झंडा थामे उत्सव मनाया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप ये भी पढ़ें  Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

आगरा में आयोजित जी-20 सशक्तिकरण की पहली बैठक के पहले दिन ईरानी ने कहा, यदि आप अपना भविष्य ठीक करना चाहते हैं, यदि आप भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार रहना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि महिलाएं विचार-विमर्श के केंद्र में हों और महिलाएं आपके निर्णयों के भी केंद्र में रहेंगी।

लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग  ये भी पढ़ें  लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

मंत्री ने अपने मुख्य भाषण में इस ओर भी ध्यान दिलाया कि कैसे भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता इतिहास का एक गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत सभी के कल्याण के लिए व्यावहारिक वैश्विक समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का इच्छुक है और ऐसा करते हुए वह सही अर्थो में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को प्रदर्शित करता है।

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार ये भी पढ़ें  महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

उन्होंने विशेष रूप से भारत में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की प्रसार की कहानी पर जोर दिया, जमीनी स्तर पर महिलाओं के नेतृत्व के महत्व और हर महिला को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एक लैंगिक समावेशन कोष के माध्यम से भारत में लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने के प्रयासों, हर घर में शौचालय के निर्माण और मासिक धर्म के दौरान बरती जानी वाली स्वच्छता संबंधी प्रोटोकॉल की शुरुआत का भी हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन, रोडमैप व नीतियों को विकसित करने और समानता तथा महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए साझा ताकतों को एक-साथ लाने का अवसर प्रदान करता है। जी-20 सशक्तिकरण, व्यवसायों व सरकारों के बीच सर्वाधिक समावेशी और कार्रवाई-आधारित गठबंधन बनने का प्रयास करता है, ताकि जी-20 देशों में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण में तेजी लाई जा सके।

गौरतलब है कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत तीन प्रमुख क्षेत्र होंगे: ‘महिला उद्यमिता: समानता और अर्थव्यवस्था, दोनों के लिए जीत के अवसर’, ‘जमीनी स्तर सहित सभी स्तरों पर महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी’ तथा ‘शिक्षा- महिला सशक्तिकरण और कार्यबल में समान भागीदारी की कुंजी’।

जी-20 सशक्तिकरण की पहली बैठक आगरा के ताज कन्वेंशन होटल में 11 और 12 फरवरी 2023 को आयोजित की जा रही है। जी-20 सशक्तिकरण; व्यवसायों और सरकारों के बीच सर्वाधिक समावेशी और कार्रवाई-आधारित गठबंधन बनने का प्रयास करता है, ताकि जी-20 देशों में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण में तेजी लाई जा सके।

बैठक के पहले दिन की शुरुआत आयुष मंत्रालय द्वारा सुबह के समय आयोजित योग सत्र से हुई, जिसका उद्देश्य शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर करने की दिशा में योग से होने वाले लाभों का प्रसार करना था।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

  नई दिल्ली। योग प्राचीन भारतीय परंपरा का वह अनमोल हिस्सा है, जो तन और मन को संतुलित करने में 'विपरीत...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

नई दिल्ली। क्या आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं या एक बार नींद टूटने के बाद दोबारा सोना...
हेल्थ 
विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

  नई दिल्ली। यूईएफए यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 16 के पहले लेग मुकाबलों में रोमांचक नतीजे देखने को मिले। फ्रांस...
खेल  क्रिकेट 
यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

पर्दे पर रोमांस और सेट पर तनाव, जब राजेश खन्ना के साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल

  मुंबई। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले हर किसी का सपना होता है, पर्दे पर मुख्य अभिनेत्री बनने भाग्य...
मनोरंजन 
पर्दे पर रोमांस और सेट पर तनाव, जब राजेश खन्ना के साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल

अमेरिका ने सभी देशों को रूसी कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी दी, कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से सभी देशों को रूसी कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी के बाद शुक्रवार को वैश्विक...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अमेरिका ने सभी देशों को रूसी कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी दी, कीमतों में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव