करंट लगने से बंदर की मौत, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक कार्यालय के गेट पर करंट प्रवाहित कंटीले तारों की चपेट में आने से बंदर की मौत हो गई। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक मुशर्रत अली उर्फ हाजी बिट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला नयागंज स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के कार्यालय परिसर की दीवार पर लगे कंटीले तारों में कथित रूप से करंट प्रवाहित था। इसी दौरान एक बंदर तारों में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पशु प्रेमी एवं पीएफए के जिलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर जीव-जंतु संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसवान धनंजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हाजी बिट्टन वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां