चोरी का नया ट्रेंड, भीख मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने की लूटपाट
बिजनौर | बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मंडोरा गांव में भीख मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने अकेली महिला की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों का सोना लूट लिया। पुलिस जांच में जुटी है। घर में घुसे बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर में महिला अकेली थी, जबकि उसका पति अमित अपनी बहन का पेपर दिलवाने मुरादाबाद गया हुआ था। पीड़िता के अनुसार, तीन बदमाश घर में घुसे, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। बदमाशों ने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर डराया और घर में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवर लूट लिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घर के दो दरवाजे हैं, जिस घर से लुटेरे घुसें हैं उस तरफ के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जायेगी। उन्होंने बताया कि घर वालों ने जानकारी दी कि दस दिन पहले भी इनमें से एक युवक बैंक कर्मी बताते हुए अमित के बारे में जानकारी ले रहा था। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां