रालोद के सांसद और विधायक करेंगे पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद, चन्दन चौहान ने जयंत चौधरी को सौंपा चेक

On

मुजफ्फरनगर। पंजाब और अन्य राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न संकट के बीच, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आह्वान पर रालोद के सभी सांसद और विधायक अपना एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कर रहे हैं।

इस कड़ी में, युवा विंग के अध्यक्ष और बिजनौर से सांसद चंदन सिंह चौहान ने अपना मासिक वेतन पार्टी को समर्पित कर इस अभियान की शुरुआत की है। मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने घोषणा की थी कि बाढ़ के इस संकट में रालोद पूरी तरह से पंजाब और अन्य प्रभावित राज्यों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपना मासिक वेतन बाढ़ राहत कोष में देंगे।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय जाट महासभा ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

इस घोषणा पर अमल करते हुए, सांसद चंदन चौहान ने 2.30 लाख रुपये का चेक जयंत चौधरी को सौंपा। यह राशि जल्द ही पंजाब में राहत कार्यों के लिए भेजी जाएगी।

और पढ़ें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि जब जनता आपदा में हो, तो जनप्रतिनिधियों का यह कर्तव्य है कि वे हर संभव सहयोग करें। उन्होंने पंजाब के भयावह हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ ने हजारों घर तबाह कर दिए हैं, खेतों की फसलें नष्ट हो गई हैं और लाखों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की दयनीय स्थिति पर दुख जताया और प्रभावित लोगों के जल्द ही इस कठिनाई से उबरने की प्रार्थना की।

और पढ़ें मथुरा में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप पहुंची बाढ़, दुकानों के अंदर भरा पानी

चौहान ने पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि पीड़ा और संकट के इस समय में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल के तीन सांसद और दस विधायक हैं। ये सभी अपना एक महीने का वेतन पार्टी फंड में जमा करा रहे हैं, जिसे बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय सांसद...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर रविवार रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर से केवल 0.01 मीटर कम होकर...
Breaking News 
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में रविवार रात हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान (38 वर्ष) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या