हाईस्कूल पास ठग बना 'मणिपुर कैडर का IAS': 25 शादियों का आरोप, सुहागरात के अगले ही दिन खुली पोल, गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा
शादी के नाम पर युवतियों से करता था ठगी; औरैया में पहली पत्नी, फिर भी रचाता रहा ब्याह; जालौन के कालपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

गोरखपुर। खुद को आईएएस अधिकारी बताकर युवतियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक शातिर ठग प्रीतम निषाद को गोरखपुर पुलिस ने बुंदेलखंड के जालौन जनपद से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी खुद को मणिपुर कैडर का आईएएस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था और शादियां कर ठगी को अंजाम देता था।
11 मार्च को हुई शादी, 12 को सामने आई सच्चाई
मामला तब खुला जब गोरखपुर की एक युवती से आरोपी ने 11 मार्च को बड़ी धूमधाम से शादी की। लेकिन शादी के अगले ही दिन परिजनों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और उसकी असलियत सामने आ गई। आरोपी के जीजा भानु निषाद के अनुसार, प्रीतम पहले से ही औरैया जिले में शादीशुदा है और उसका तलाक भी नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों और परिजनों का दावा है कि वह अब तक करीब 25 शादियां कर चुका है।
आईएएस की वर्दी और रूतबे का झांसा
ये भी पढ़ें सोना-चांदी महाक्रैश: आज सोना ₹12,000 और चांदी ₹31,000 टूटी; 24 दिन में ₹65 हजार गिरी चांदीमहज हाईस्कूल पास प्रीतम निषाद आईएएस की फर्जी पहचान के सहारे लोगों को गुमराह करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, टैबलेट और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में उसकी बहन, जीजा और अन्य सहयोगियों के समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां