दुल्हन के घर दबंगों ने किया पथराव, धरने पर बैठी दुल्हन..पथराव में दुल्हन की मां समेत कई लोग घायल, घटना से गांव में मचा हड़कंप
शनिवार को होनी है शादी, बारात की तैयारियों के बीच दबंगों ने किया पथराव
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र के कुनहेटा गांव में शादी वाले घर में दबंगों द्वारा ईंट पत्थर चलाने से जहां एक महिला गम्भीर घायल हो गई, वहीं घटना से नाराज दिव्यांग दुल्हन स्वजनों के साथ सड़क पर बैठ गई। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया और घायल महिला को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
बिवार थानाक्षेत्र के कुनहेटा गांव में कल 14 फरवरी को श्वेता पुत्री विनय श्रीवास की हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी होनी है और उसी की तैयारी में परिजन और नाते रिश्तेदार लगे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी कल्लू, शारदा, मुकेश व इसकी पत्नी रामपति ने मंडप के दिन घर में पथराव शुरू कर दिया, जिससे दुल्हन की मां सहित अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु मौदहा सीएचसी ले जाया गया। दबंगों ने पथराव कर विकलांग बेटी की खुशियां छीन लीं।
ये भी पढ़ें दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा
दबंगों के इस आतंक के चलते मजबूर होकर दुल्हन अपने परिजनों के साथ मिलकर अपना मंडप लेकर घर के बाहर मुख्य सड़क पर बैठ गईं और यातायात बंद करा दिया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी। दबंगों का आतंक पुलिस के सामने भी जारी रहा और पुलिस के सामने भी दबंगों न पथराव किया। और स्थानीय पुलिस को भी खुली चुनौती दी। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी पक्ष पर कठोर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
मामले में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि आपसी विवाद है जिंसमे आज के विवाद में आरोपी राकेश को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां