कानपुर में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की चाची की मौत, चाचा कर रहे थे अंधाधुंध फायरिंग

On

कानपुर । नर्वल थाना क्षेत्र के नगवा गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान बुधवार रात गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर चुपचाप फतेहपुर भाग गए। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस ने गुरुवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर […]

कानपुर । नर्वल थाना क्षेत्र के नगवा गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान बुधवार रात गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर चुपचाप फतेहपुर भाग गए। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस ने गुरुवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

चकेरी अहिरवां के विराट नगर निवासी सूर्यभान दीक्षित के बेटे अंकित की बुधवार को नर्वल निवासी सुनील पांडेय की बेटी प्रिया से शादी थी। नौगवां हरचंद्रखेड़ा गांव के जय प्रयाग मैरिज लॉन में रात 10 बजे बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात पहुंची और स्वागत हुआ।

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित ये भी पढ़ें  कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

पल भर में शादी की खुशी हुई मातम तब्दील

इस दौरान नशे में धुत लड़के के फौज से रिटायर चाचा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान फतेहपुर निवासी दूल्हे की चाची के सिर में गोली जा धंसी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

परिवार के लोग पास के एक निजी अस्पताल में दूल्हे की चाची को लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

शरीर पूरी तरह से ठंडा पड़ चुका था। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में बगैर रस्म और रिवाज के सिर्फ सात फेरे कराकर लड़की को विदा करा दिया।

उधर, परिवार के लोग दूल्हे की फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी मृतक चाची रश्मि का शव लेकर फतेहपुर भाग निकले। सुबह पुलिस को बताए बगैर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।

इसी दौरान पुलिस तक मामला पहुंचने पर नर्वल थाने की पुलिस फतेहपुर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिवार के लोगों ने शव को कानपुर नहीं आने दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सीके मिश्रा का कहना है कि जांच के बाद आरोपी का नाम एफआईआर में बढ़ाया जाएगा। इसके बाद आरोपित को जेल भेजने के साथ ही पिस्टल को भी जब्त किया जाएगा। फिलहाल अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

1 एकड़ में पान की खेती से कमाएं 10 लाख तक सालाना, कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देने वाली नकदी फसल

आज के समय में कई किसान पारंपरिक खेती के साथ साथ ऐसी फसलों की तलाश कर रहे हैं जिनसे कम...
कृषि 
1 एकड़ में पान की खेती से कमाएं 10 लाख तक सालाना, कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देने वाली नकदी फसल

दुनिया के 160 देशों में 1.08 लाख से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात, पेंटागन ने दी जानकारी

वॉशिंगटन। मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने सैन्य अभियानों को व्यापक रूप दे दिया है। इस बात का...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
दुनिया के 160 देशों में 1.08 लाख से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात, पेंटागन ने दी जानकारी

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी-इजरायली हमले के कारण ईरान...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

मुरादाबाद। जिले की पुलिस लाइन में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश