कानपुर में दो इनामी अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजे गए जेल
कानपुर । नर्वल थाने की पुलिस टीम ने रविवार को दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त ने दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बीस-बीस हजार रुपये इनाम घोषित किया था। पकड़े अपराधियों में नर्वल थाना क्षेत्र के लछनियापुरवा गांव निवासी दिगम्बर वर्मा पुत्र रोहित वर्मा और इसका पड़ोसी विशाल यादव उर्फ सत्या उर्फ […]
कानपुर । नर्वल थाने की पुलिस टीम ने रविवार को दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त ने दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बीस-बीस हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
पकड़े अपराधियों में नर्वल थाना क्षेत्र के लछनियापुरवा गांव निवासी दिगम्बर वर्मा पुत्र रोहित वर्मा और इसका पड़ोसी विशाल यादव उर्फ सत्या उर्फ भद्दी पुत्र स्वर्गीय मानसिंह है।
नर्वल थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त कानपुर ने बीस-बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
नर्वल थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की टीमें सक्रिय थी।
इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त दोनों इनामी अपराधी कहीं जा रहे हैं और इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दोनों को धर दबोचा। पुलिस विधिक कार्रवाई करने के बाद रविवार शाम को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज देगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां