भगवान राम से तुलना पर राहुल गांधी पर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, बोला हमला

लखनऊ। "डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भगवान राम से तुलना करती राहुल गांधी की फोटो मामले पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना हरकत करने का काम किया किया है। लखनऊ में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर राहुल गांधी को भगवान राम की प्रतिमूर्ति दिखाकर पोस्टर लगाया गया है।
राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से आप किस आधार पर कर रहे हैं? आप उसी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को मानने से इंकार कर दिया था।
आपको देश से क्षमा मांगनी चाहिए।कांग्रेस और राहुल गांधी को राम विरोधी बताते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस प्रकार की हरकत से ये क्या साबित करना चाहते हैं। जो लोग इस प्रकार का पोस्टर लगा रहे हैं, क्या उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं है कि ये लोग रामविरोधी है। ऐसे लोग भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना किस तरह से कर रहे हैं।