लखनऊ के बंथरा में छात्र ने कार से छह लोगों को रौंदा, मासूम की मौत और पांच गंभीर
लखनऊ। राजधानी के बंथरा इलाके में कानपुर रोड पर गुरुवार शाम एक अनियंत्रित कार ने बाजार में खरीदारी कर रहे छह लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इस दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में ननिहाल आए छह वर्षीय मासूम दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जो अवध कॉलेजिएट में बारहवीं का छात्र है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र अपनी एक महिला मित्र के साथ फेयरवेल पार्टी से वापस लौट रहा था। सीसीटीवी फुटेज में कार की रफ्तार बेहद तेज दिखाई दे रही है जिसने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार में सवार युवती नीचे उतर गई जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी और कार नंबर के आधार पर महज एक घंटे के भीतर आरोपी को ट्रेस कर उसे हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता सरिया और सीमेंट के व्यवसायी हैं और छात्र किसी अन्य की कार मांगकर पार्टी में गया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आरटीओ ने आरोपी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस अगले छह महीनों के लिए निरस्त कर दिया है। घायलों में महिलाएं और एक ई-रिक्शा चालक शामिल हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां