मेरठ: जिलाधिकारी ने नौचन्दी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा की
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने मेला नौचन्दी आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। मेला नौचन्दी की समस्त बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुये कार्यवाही के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह की अध्यक्षता में नौचन्दी मेला 2026 आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नौचंदी मेले के आयोजन की तैयारी, उद्घाटन इत्यादि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष नौचन्दी मेले का आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा नौचन्दी मेले की तैयारी के संबंध में निर्देशित किया कि नौचन्दी मेला प्रान्तीयकृत मेला है। समस्त तैयारी नौचन्दी मेले की गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि समस्त तैयारियों को तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जाये। विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारी नामित करते हुये सभी तैयारियां समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाये। मेले में किये जाने वाले कार्य हेतु टेण्डर प्रक्रिया की तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाये। नौचन्दी मेले स्थल का भ्रमण कर सडक मरम्मत, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पानी का छिडकाव, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पटेल मंडप का सौन्दर्यीकरण, टेण्डर प्रक्रिया, दुकान आवंटन इत्यादि समस्त कार्यों की समय से कार्यवाही करते हुये तैयारी की जाये। नौचन्दी मेला कमेटी की बैठक कराते हुये इसकी तैयारी सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी टै्रफिक राघवेन्द्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां