भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: बोले- सपा का PDA मतलब 'परिवार और अखिलेश' का गठबंधन

On
अर्चना सिंह Picture

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका पीडीए का मंत्र परिवारवाद गठबंधन से ज़्यादा कुछ नहीं है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को देश की राजनीति का केंद्र बताते हुए कहा कि उनके पास 35 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है और वह सभी को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं और आगे भी उनके सम्मान व हितों के लिए निरंतर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को अटल शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। इसी दिन से 31 दिसंबर तक प्रदेश भर में सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी विधानसभाओं में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

पंकज चौधरी ने कहा कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण करेंगे, जबकि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी और सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए का अर्थ ‘पारिवारिक दलों का गठबंधन’ है, जिसका स्वरूप उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले कल्याण सिंह और वर्तमान में नरेंद्र मोदी को बड़ी जिम्मेदारियां दीं, जो इस बात का प्रमाण है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं का सम्मान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसा संगठन है जहां लोकतंत्र पूरी तरह कायम है। आवश्यकता के अनुसार टीम का गठन किया जाता है और पार्टी की जरूरतों के मुताबिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाती हैं। उन्होंने दोहराया कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और इसी सिद्धांत के तहत काम किया जाता है। पार्टी किसी एक क्षेत्र को मजबूत करने के बजाय पूरे प्रदेश और देश के संतुलित विकास पर ध्यान देती है।

और पढ़ें मनरेगा पर ‘बुलडोजर’: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

नए साल से पहले गाजियाबाद पुलिस ने 246 मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

गाजियाबाद। नए साल के मौके पर गाजियाबाद पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए 246 लोगों को उनका खोया और चोरी...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
नए साल से पहले गाजियाबाद पुलिस ने 246 मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

शामली पुलिस ने चोर फिजियोथैरेपिस्ट को गिरफ्तार किया, अस्पताल से चोरी का लाखों का माल बरामद

  शामली। जिले में पुलिस ने एक चोर फिजियोथैरेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। फिजियोथैरेपिस्ट ने शामली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरअसल...
शामली 
शामली पुलिस ने चोर फिजियोथैरेपिस्ट को गिरफ्तार किया, अस्पताल से चोरी का लाखों का माल बरामद

शामली में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय...
शामली 
शामली में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन

मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत शहर में नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी क्राइम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शीतलहर के चलते लखनऊ में 27 तक नर्सरी व प्री-प्राइमरी स्कूल बंद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने 27 दिसम्बर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शीतलहर के चलते लखनऊ में 27 तक नर्सरी व प्री-प्राइमरी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी से कटकर जीजा-साले की मौत

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में  पेपर मिल फाटक और शेखपुरा ओवर ब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर जीजा-साले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी से कटकर जीजा-साले की मौत

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी कुख्यात गैंगस्टर अभिषेक उर्फ अमन गिरफ्तार

मेरठ। थाना कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात गैंगस्टर अभिषेक उर्फ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी कुख्यात गैंगस्टर अभिषेक उर्फ अमन गिरफ्तार