दिन निकलते ही शटरिंग कारोबारी के घर लाखों की लूट, परिजनों को रस्सी से बांधकर आरोपी फरार
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही नकाबपोश बदमाश शंटरिग कारोबारी शादाब के मकान में घुस गए। बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर दो लाख रुपये की नकदी और दो लाख के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश परिवार के सदस्यों को रस्सी से बांधकर फरार हो गई। […]
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही नकाबपोश बदमाश शंटरिग कारोबारी शादाब के मकान में घुस गए। बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर दो लाख रुपये की नकदी और दो लाख के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश परिवार के सदस्यों को रस्सी से बांधकर फरार हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़ित ने बताया कि एक मकान दस लाख रुपये का बेचा था।
पुलिस के मुताबिक, लखीपुरा गली नंबर-18 निवासी शादाब पुत्र आस मोहम्मद पत्नी सादिया और दो बच्चों के साथ रहता है। कारोबारी ने बताया कि वह शनिवार सुबह दूध लेने गया था। शटरिंग लगवाने के बहाने तीन बदमाश घर में घुस गए। पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर ले लिया। मेरे घर पर पहुंचने पर मुझे भी मारपीट कर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी और दो लाख के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश पूरे परिवार को रस्सी से बांधकर फरार हो गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां