मेरठ में भाजपा नेता विकुल चपराना पर व्यापारी अपमान का आरोप, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर सपा पार्षद ने मारपीट का आरोप लगाया
31.png)


सपा पार्षद कीर्ति घोपला का आरोप है कि राज्यमंत्री और मेरठ दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। आरोप है कि इसी पोस्ट को हटाने की धमकी दी गई। मना करने पर हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया। राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर का कहना है कि इस विवाद से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का कहना है कि विवाद दोनों पक्षों का है और उनका कोई लेना देना नहीं है। उधर, मारपीट के आरोप में पार्षद कीर्ति घोपला और भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दोनों को ही जमानत मिल गई है।
दो दिन से सपा पार्षद कीर्ति घोपला राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट डाल रहे थे। पार्षद ने सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर रात आठ बजे लाइव आने की घोषणा की थी। पार्षद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह रिठानी स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गए थे। वहीं, रिठानी निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार अपने एक साथी को लेकर वहां पहुंचे।
उन्होंने गालीगलौज करते हुए अभद्रता की और मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट हटाने के लिए कहा। उन्होंने पोस्ट हटाने से मना कर दिया। इस पर उनके बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। पार्षद ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र भाजपा का कार्यकर्ता है और राज्यमंत्री के कहने पर अपने एक साथ के साथी को लेकर आया था और मारपीट की।
इस मामले में सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि सपा पार्षद और सुरेंद्र कुमार के बीच मारपीट हुई है। परतापुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।