मेरठ में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार
मेरठ। दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां मसाज पार्लर संचालक ने एक युवती को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया गया कि पीड़ित युवती पिछले दो साल से न्याय के लिए भटक रही है। आरोप है कि पुलिस […]
मेरठ। दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां मसाज पार्लर संचालक ने एक युवती को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बताया गया कि पीड़ित युवती पिछले दो साल से न्याय के लिए भटक रही है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन, फिर उसे छोड़ दिया। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं शुक्रवार को पीड़िता न्याय के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंची। इस दौरान पीड़िता ने एसएसपी को अपनी आपबीती बताई।
पुलिस के मुताबिक, युवती ब्यूटी पार्लर में जॉब करती है। दो साल पहले 2021 में उसकी मुलाकात अमरीश त्यागी नाम के व्यक्ति से हुई। दोनों में बातचीत हुई। अमरीश अपना मसाज पार्लर और स्पा सेंटर चलाता है। आरोपी ने पीड़िता को अपने यहां नौकरी करने का सपना दिखाया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां