मेरठ पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार किया, चाकू बरामद
मेरठ। थाना मेडिकल पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद हुआ है। दिनांक 27 जनवरी मंगलवार को थाना क्षेत्र अन्तर्गत युवक वकील पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम गोकलपुर थाना भावनपुर द्वारा अपनी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतका के भाई शमीम पुत्र मीनुद्दीन निवासी श्यामनगर थाना लिसाडीगेट की तहरीर के आधार पर थाना मेडिकल पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में थाना मेडिकल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी वकील पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम गोकलपुर थाना भावनपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल (चाकू) बरामद किया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां