मेरठ: एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने थाना पल्लवपुरम का निरीक्षण कर फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान
मेरठ। आज एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने थाना पल्लवपुरम पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। एसपी सिटी ने थाने में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए। इसी के साथ एसपी सिटी ने थाना पल्लवपुरम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना बैरक, मेस, मालखाना एवं मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने थाना में सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड का अद्यावधिककरण, स्टाफ की कार्यप्रणाली और पुलिस हेल्प डेस्क की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाना परिसर में स्वच्छता बनी रहे, सभी रजिस्टर और फाइलें समयानुसार तैयार हो। थाना की कार्यप्रणाली जनता के लिए पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो।
