मेरठ में ई-गवर्नेंस 2025 राष्ट्रीय पुरस्कार में एनसीआरटीसी को साइबर सुरक्षा नवाचार के लिए स्वर्ण सम्मान

On

मेरठ। एनसीआरटीसी को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ई-गवर्नेंस 2025 राष्ट्रीय पुरस्कारों में स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा यह पुरुस्कार एवं 10 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की गई।
 
 
एनसीआरटीसी को यह सम्मान "साइबर सुरक्षा में सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस अभ्यास/ साइबर सिक्योरिटी में नवाचार" (बेस्ट ई-गवर्नेंस प्रैक्टिसेज/इनोवेशन इन साइबर सिक्योरिटी) श्रेणी में मिला है।
 
 
एनसीआरटीसी को यह सम्मान नमो भारत परियोजना में साइबर और डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़  बनाने के अग्रणीय प्रयास के लिए प्रदान किया गया है। आज के समय में, इंटरनेट के जरिए टिकट और मोबाइल ऐप्स जैसी यात्री सेवाएं, ऑपरेशनल तकनीकों जैसे सिग्नलिंग, स्काडा (SCADA), रोलिंग स्टॉक नियंत्रण और एलटीई (LTE) संचार नेटवर्क से जुड़ रही हैं। ऐसे में साइबर हमलों का खतरा बढ़ जाता है। एनसीआरटीसी ने इससे बचाव के लिए शुरुआत से ही मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि यात्रियों के लिए तेज़ और सुविधाजनक सफर के साथ ही उनकी सुरक्षा और पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता भी बनी रहे। 
 
 
नमो भारत  में साइबर सुरक्षा परियोजना का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। एनसीआरटीसी ने चरणबद्ध कार्यान्वयन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल टेक्नोलॉजी नेटवर्क के  पृथक्करण, सख्त एक्सेस कंट्रोल, निरंतर निगरानी और यूनिडायरेक्शनल गेटवे के उपयोग के माध्यम से एक सुरक्षित वातावरण बनाया है, जहाँ ट्रेन संचालन सुरक्षित रहते हैं और यात्रियों के लिए  तेज यात्रा, सहज टिकटिंग और भरोसेमंद जानकारी सुनिश्चित रहती  है।
 
 
यात्रियों को केंद्र में रखते हुए, एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच भारत का पहला रीजनल रेल कॉरिडोर लागू करते समय कई नई तकनीकों को अपनाया है, जिनमें एलटीई कम्युनिकेशन बैकबोन पर ईटीसीएस (ETCS) हाइब्रिड लेवल-3 सिग्नलिंग (जो दुनिया में पहली बार है) और कम रखरखाव और लंबे समय तक चलने वाली बलास्टलेस प्रीकास्ट स्लैब ट्रैक टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं। ये उन्नत तकनीकें तेज कनेक्टिविटी के साथ अत्याधुनिक डिजिटल सुरक्षा और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर भी प्रदान करती हैं।
 
 
यह उपलब्धि सार्वजनिक परिवहन का एक नया मानक स्थापित करने के लिए एनसीआरटीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहाँ अत्याधुनिक तकनीक, मजबूत साइबर सुरक्षा और विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचा एक साथ मिलकर यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद यात्रा प्रदान करते हैं, साथ ही यह भविष्य में सुरक्षित और सहज क्षेत्रीय गतिशीलता के लिए मजबूत आधार तैयार करती है।




 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई है: सीएम योगी

श्रावस्ती- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अत्याचार, अनाचार,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई है: सीएम योगी

सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

मुज़फ्फरनगर में रेत निकालने गया मजदूर दो सप्ताह बाद गंगा से बरामद, परिवार में कोहराम

मोरना। गंगा नदी से रेत निकालते समय बीते दो सप्ताह पूर्व लापता हुए मजदूर चंद्रबोस सैनी का शव शनिवार को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में रेत निकालने गया मजदूर दो सप्ताह बाद गंगा से बरामद, परिवार में कोहराम

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक महापंचायत, मुजफ्फरनगर से मेरठ कूच, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

मुजफ्फरनगर- शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा रविवार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक महापंचायत, मुजफ्फरनगर से मेरठ कूच, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश

यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई है: सीएम योगी

श्रावस्ती- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अत्याचार, अनाचार,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई है: सीएम योगी

सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर। न्यायालय अपर-जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल पोक्सो एक्ट कक्ष संख्या-13 द्वारा दुष्कर्म के मामलें में अभियुक्त को 03 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा