मेरठ में संत रविदास जयंती पर विराट हिन्दू सम्मेलन, संगठनों और आमजन ने जताई भागीदारी

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में देशव्यापी आयोजनों के अंतर्गत लालकुर्ती में संत रविदास जयंती के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिन्दू सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता व आम लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद से साध्वी डॉ प्राची, ऋषिकेश से संत महंत लोकेश दास महाराज, नीरज मणी शक्तिधाम मंदिर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री मा. प्रदीप रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में वरुण अग्रवाल की उपस्थिति रही। संत शिरोमणि रविदास की जयंती का उत्सव भी मनाया गया। विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया हुआ। पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड बीना वाधवा के संयोजन में महिलाओं द्वारा संकीर्तन और कलश यात्रा निकाली गईं। कलश यात्रा में सभी माता, बहनें मंगल वेश पीला, केसरिया और लाल वस्त्र पहनकर कलश लेकर जय श्री राम, जय मां भारती और वंदे मातरम के जयघोष लगाते ढोल बाजे के साथ समारोह स्थल तक पहुंची। जिनका वहां अंगवस्त्र पहना कर और तिलक लगाकर स्वागत किया। लालकुर्ती क्षेत्र के सभी मंदिरों के महंत व पुजारियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।  


हिन्दू सम्मेलन में गुरु सदानन्द शुक्ला द्वारा उनकी भजन मंडली सहित प्रस्तुतियां दी। जिनमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व भारत माता की सामूहिक आरती प्रमुख रहे। साध्वी प्राची दीदी ने जयघोष के साथ अपने उद्बोधन में सनातन शक्ति के एकीकरण की बात करते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद युक्त भारत बनाने की दिशा में चलने का आहवान किया। संत नीरज मणी ऋषि ने संत समाज को आगे आकर आत्मिक चेतना को घर घर पहुंचाने और धर्म युक्त भारत के निर्माण की बात कही। संत महंत लोकेश ने अपने उद्बोधन में युवाओं को धर्म और संस्कृति के समावेश के साथ आगे बढ़ने के लिए संकल्पित होने और सत्य और उत्तम आचरण को धारण करने का आवाहन किया। मुख्य वक्ता विधा भारती के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पूरी शताब्दी में किये गए कार्यों को बताते हुए व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र समर्पण के संघ के उद्देश्य को परिभाषित किया । सभा को पूज्य संत महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी द्वारा भी संबोधित किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष वरुण अग्रवाल द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया।

ये भी पढ़ें  कानपुर (KANPUR): बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री की हिरासत पर बवाल, 7 घंटे तक वकीलों ने घेरा थाना, 10 थानों की फोर्स तैनात

कार्यक्रम का संचालन कवि मनमोहन भल्ला, बीना वाधवा व विशाल कनौजिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की सामूहिक आरती के साथ की गई। जिसके उपरांत सभी ने सामूहिक प्रीति भोज किया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष बीना वाधवा महामंत्री संजय कुमार संयोजक विशाल कनौजिया ने बताया कि हमारे प्रेरक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी अरुण जिंदल व नरेश महाजन के दिशानिर्देशों में होने वाले उक्त कार्यक्रम के जरिए हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश दिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सतीश शर्मा, अजय गुप्ता, मन्नू लाल, आलोक रस्तोगी आदि का सहयोग रहा। 

ये भी पढ़ें  यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए 6 IAS अधिकारियों के तबादले, पीसीएस अफसरों के भी हुए तबादले

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा

   नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा

'मैंने खून सने पैरों से भी किया डांस', कल्पना अय्यर ने याद किए संघर्ष भरे दिन

   मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री और मशहूर डांसर कल्पना अय्यर बॉलीवुड का ऐसा चेहरा हैं, जिन्होंने अपने दौर में मेहनत और समर्पण...
Breaking News  मनोरंजन 
'मैंने खून सने पैरों से भी किया डांस', कल्पना अय्यर ने याद किए संघर्ष भरे दिन

2027 की जाति जनगणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार,कहा- जनगणना विशेषज्ञों का काम है

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2027 में होने वाली जाति जनगणना के तरीके, उसके वर्गीकरण और सत्यापन को चुनौती देने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
2027 की जाति जनगणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार,कहा- जनगणना विशेषज्ञों का काम है

दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने से किया इनकार, महिपालपुर को रंगपुरी नाम देने की याचिका खारिज

   नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के मामले में साफ कहा कि वह सरकार या दिल्ली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने से किया इनकार, महिपालपुर को रंगपुरी नाम देने की याचिका खारिज

दैनिक राशिफल- 3 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 फरवरी 2026, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

मथुरा। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !