दिल्ली से मेरठ पहुंचे परफेक्ट रियल राइडर्स का मेरठ में किया सम्मान

On

मेरठ। वर्धमान एकेडमी राधा गार्डन रोड में यातायात पुलिस के तत्वावधान में परफेक्ट रियल राइडर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राजघाट दिल्ली से 100 से अधिक की संख्या में मेरठ आए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाइकर्स सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के उद्देश्य से वर्धमान एकेडमी मेरठ पहुंचे। कार्यक्रम में 350cc से लेकर 3500 सीसी […]

मेरठ। वर्धमान एकेडमी राधा गार्डन रोड में यातायात पुलिस के तत्वावधान में परफेक्ट रियल राइडर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

राजघाट दिल्ली से 100 से अधिक की संख्या में मेरठ आए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाइकर्स सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के उद्देश्य से वर्धमान एकेडमी मेरठ पहुंचे।

मेरठ: थाना मेडिकल पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ये भी पढ़ें  मेरठ: थाना मेडिकल पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

कार्यक्रम में 350cc से लेकर 3500 सीसी की बाइकों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, विशिष्ट अतिथि एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के प्रमुख राजीव खोसला, आर आई राइडर्स ग्रुप से एंथनी डिसूजा, डी आर ई आर ग्रुप से अनिल भाटी, मिशिका सोसाइटी के अध्यक्ष अमित नागर सदस्य विपुल सिंघल रहे।

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ ये भी पढ़ें  22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमावली के प्रति नागरिकों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान के साथ हुआ । इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी तथा कु० शिवानी ने रोड सेफ्टी पर लिखी कविता द्वारा मन मोह लिया।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू ये भी पढ़ें  यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने सभी वाहन चालकों को यातायात संबंधी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया, दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग करना, चार पहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट लगाना, तेज रफ्तार से वाहन ना चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित किया।

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह बाइकर्स यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विश्व बंधुत्व की भावना को भी बढ़ावा दे रहे हैं। जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि चालक को यातायात के नियम नहीं भुलाने चाहिए, नहीं तो दुर्घटना में जान भी गंवानी पड़ सकती है। सड़क किनारे लगे संकेतों को देखकर वाहन चलाएं, मोबाइल आम जीवन में बहुत काम की चीज है परंतु वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना दुर्घटना को दावत देना है। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. सिरोही ने कहा कि धीरे चलें सुरक्षित रहे। उन्होंने जोश में होश खोकर वाहन चलाने के लिए बच्चों को मना किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रिंस पाल एवं रोड सेफ्टी क्लब की कुंवारी अंकिता चौधरी तथा 50 क्लब सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ रीटा सिरोही, विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अतुल कुमार जैन, एग्जीक्यूटिव मेंबर संजय जैन धम्मो एवं राहुल जैन उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

Rang Panchami 2026 date: होली का पर्व अपने साथ रंग खुशियां और उत्साह लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते...
धर्म-अध्यात्म 
Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में मंगलवार दोपहर रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा अब पुलिस और खुफिया जांच एजेसिंयों के लिए चुनौती बन गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 18...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

सर्वाधिक लोकप्रिय