मेरठ में बारिश और ठंड का कहर, अधिकतम 19°C और न्यूनतम 9°C दर्ज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मेरठ। मेरठ में आज भी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को हुई बारिश से तापमान गिरा है। मेरठ का अधिकतम तापमान बारिश के बीच 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। मेरठ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते दो दिन से बारिश हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब महीने के अंत तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आज बुधवार को पारा गिरा और ठिठुरन बढ़ गई है।


मेरठ-एनसीआर में 28 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम ठंडा रहेगा और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। आज 28 जनवरी से 30 जनवरी तक पश्चिम यूपी के जिलों में बादल छाए रहने और सुबह के समय कोहरा की संभावना है। इसके बाद कल यानी गुरूवार को 29 जनवरी को मौसम आंशिक रूप से बादल रहेंगे। इसके बाद 31 जनवरी को भी आंशिक बादल रहने के साथ हल्का कोहरे की संभावना है। 1 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना


मेरठ में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके चलते से ठंड बढ़ गई है। उससे पहले बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद मंगलवार को बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे एक बार फिर से ठंड की वापसी हुई है। मंगलवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया। सुबह से ही अंधेरा छा गया और दिन में रात का अहसास होने लगा। ऐसे में कुछ देर बाद बारिश शुरू हुई। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड लौट आई। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को सिहरन महसूस कराई। इससे दृश्यता भी कम रही।

ये भी पढ़ें  यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'


मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मंगलवार को पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिम यूपी के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 19 रहा। इसमें बीते 24 घंटे में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ।
पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। पश्चिम विक्षोभ का असर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  कोर्ट जाऊंगा! सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार का बड़ा ऐलान, बोले– मेरे खिलाफ साजिश हो रही है

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

नोएडा: यूजीसी नियम विवाद—सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, अखिलेश यादव ने स्वागत किया

नोएडा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों ने एक ऐसा विवाद खड़ा कर दिया है जिसने छात्रों, प्रोफेसरों और...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: यूजीसी नियम विवाद—सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, अखिलेश यादव ने स्वागत किया

नोएडा: फर्जी लैप्स बीमा कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

नोएडा। भारत देश में रहने वाले लोगों की लैप्स बीमा पॉलिसी के रुपये ब्याज सहित वापिस दिलाने के नाम पर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: फर्जी लैप्स बीमा कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर में वर्दी के गुरूर के खिलाफ 'खाप' और 'खादी' एकजुट; बीजेपी-रालोद जिलाध्यक्ष को पुलिस ने बैठने तक को नहीं दी कुर्सी , मचा बवाल

मुज़फ्फरनगर। सत्ता की हनक और वर्दी के गुरूर ने एक बार फिर ज़िले में लोकतंत्र के सम्मान को दांव पर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में वर्दी के गुरूर के खिलाफ 'खाप' और 'खादी' एकजुट; बीजेपी-रालोद जिलाध्यक्ष को पुलिस ने बैठने तक को नहीं दी कुर्सी , मचा बवाल

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक सुनामी: सोना ₹1.75 लाख के पार, चांदी ₹4.25 लाख के नए शिखर पर

   नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने का दाम...
Breaking News  बिज़नेस 
सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक सुनामी: सोना ₹1.75 लाख के पार, चांदी ₹4.25 लाख के नए शिखर पर

प्याज की खेती में नई क्रांति मशीन से बुवाई और कटाई कर किसान कमा रहे दोगुना मुनाफा और घटा रहे आधा खर्च

आज खेती तेजी से बदल रही है और नई तकनीक किसानों की जिंदगी आसान बना रही है। प्याज की खेती...
कृषि 
प्याज की खेती में नई क्रांति मशीन से बुवाई और कटाई कर किसान कमा रहे दोगुना मुनाफा और घटा रहे आधा खर्च

उत्तर प्रदेश

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे एटा,शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

एटा। हाल ही में नई यूजीसी गाइडलाइंस को सामान्य जाति विरोधी बताकर और माघ मेले प्रयागराज में पहुंचे शंकराचार्य अवि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे एटा,शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

बरेली । उत्तर प्रदेश शासन ने बरेली के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए राम जनम यादव को जनपद का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

मेरठ में संत रविदास जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन, बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं और कलश यात्रा का आयोजन

मेरठ। मेरठ में संत रविदास जयंती के मौके पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विराट हिंदू सम्मेलन मेरठ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में संत रविदास जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन, बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं और कलश यात्रा का आयोजन

यूजीसी नियमों पर हुए स्टे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, उच्चतम न्यायालय का हर फैसला देश के लिए सम्मान व खुशी की बात

अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और श्री राम जन्मभूमि में राम लला, हनुमानगढ़ी में हनुमान जी...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
यूजीसी नियमों पर हुए स्टे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, उच्चतम न्यायालय का हर फैसला देश के लिए सम्मान व खुशी की बात