भाजपा के संगीत सोम पर सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप, बोले—मीट फैक्टरी चलाने वाला करता है हिंदूवादी बातें
मेरठ। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर बड़ा आरोप लगाया है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जो व्यक्ति मीट फैक्टरी चलाता है वो हिंदूवादी बातें करता है। बुधवार को सपा विधायक अतुल प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीत सोम पर मीट फैक्टरी और अवैध कारोबार चलाने को लेकर सवाल खड़े करते हुए तंज कसा।
सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने संगीत सोम के हालिया बयानों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया।
अतुल प्रधान ने संगीत सोम द्वारा फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सपा विधायक ने कहा कि ऐसे बयान देकर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है।
सपा विधायक ने कहा कि संगीत सोम खुद को हिंदूवादी बताता है। उसकी खुद की कई मीट फैक्ट्रियां चल रही हैं और कई अवैध कारोबार जुड़े हुए हैं। पहले उसे अपने कामों पर ध्यान देना चाहिए, फिर हिंदुत्व की बात करनी चाहिए।
अतुल प्रधान ने कहा कि संगीत सोम की एक फिल्म बनाने की कंपनी भी है। ऐसे में उन्हें राजनीति छोड़कर बॉलीवुड में जाना चाहिए। संगीत सोम को राजनीति करनी नहीं आती है।
