मेरठ कैंट की समस्याओं पर रक्षा मंत्री से मिले विनीत अग्रवाल शारदा, नगर निगम में शामिल करने की मांग
मेरठ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात कर मेरठ कैंट की समस्याओं को सीधे उनके समक्ष रखा। अकबर रोड स्थित रक्षा मंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट को मेरठ कैंट के भविष्य के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं कैंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके साथ ही कैंट बोर्ड के बायलॉज में संशोधन, सब-डिवीजन व्यवस्था समाप्त करने और मेरठ कैंट बोर्ड को पहले भेजे गए पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग भी रखी गई। दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़े ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति को बेगमपुल, आबूलेन और कैंट क्षेत्र में लागू करने का मुद्दा भी चर्चा में रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और मेरठ कैंट से जुड़े जनहित के मामलों पर सकारात्मक और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
