किसान दिवस: ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक पंकज मलिक; चौधरी चरण सिंह को याद कर सरकार को घेरा
लखनऊ। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने अनोखे अंदाज़ में किसानों की आवाज़ विधानसभा तक पहुंचाई। सपा विधायक ट्रैक्टर लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।
अपने संबोधन में पंकज मलिक ने कहा कि ट्रैक्टर सिर्फ एक वाहन नहीं है, यह किसान की पहचान है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए, गन्ना किसानों का बकाया तुरंत भुगतान किया जाए और खेती से जुड़ी मूलभूत समस्याओं पर ठोस नीति बनाई जाए।
सपा विधायक का यह कदम किसानों के बीच चर्चा का विषय बन गया। विपक्ष ने इसे किसानों के सम्मान से जोड़कर देखा, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे राजनीतिक प्रदर्शन बताया। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ट्रैक्टर के साथ विधानसभा पहुंचना और किसानों के मुद्दों को जोर-शोर से उठाना, सपा की किसान राजनीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है।
देखें पूरा वीडियो...
