मेरठ में कुत्ते के काटने से मजदूर की मौत, जिला अस्पताल पर वैक्सीन न लगाने का आरोप

On

मेरठ। मेरठ में एक व्यक्ति भीम सिंह को कुत्ते ने पैर में काट लिया था। जिसको जिला अस्पताल लेकर गए। आरोप है कि उसका वहां इलाज नहीं किया और ना ही वैक्सीन लगाई गई। भीम सिंह को पानी से डर लगने लगा था। परिजन उसको दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच उसकी मौत हो गई है। भीम सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।


निगम क्षेत्र के गोलाबढ़ गांव में कुत्तों का आतंक है। कुत्ते के काटने से एक 55 साल के व्यक्ति भीम सिंह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुत्ते ने भीम सिंह के दाएं पैर पर काटा था। वे उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां वैक्सीन या सीरम नहीं मिल पाया। अस्पताल के एंटी रेबीज वैक्सीन प्रभारी का कहना है कि अस्पताल में किसी मरीज को वैक्सीन या सीरम लगाने से इन्कार नहीं किया।

और पढ़ें मेरठ: दहेज हत्या मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, रोहटा पुलिस की कार्रवाई


भीम सिंह मजदूरी करते थे। उनके बड़े बेटे आशीष ने बताया कि उनके पिता के बृहस्पतिवार रात गांव में ही एक कुत्ते ने काट लिया था। अगले दिन परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने जख्म गहरा होने के कारण वैक्सीन लगाने से मना कर दिया। अस्पताल में कहा कि भीम सिंह को एंटी रेबीज सीरम लगेगा और उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर आ गए।

और पढ़ें सहारनपुर में चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान एवं समता दिवस के रूप में मनाई जाएगी

दो दिन घर पर ही इलाज चला इस बीच तेजी से रेबीज का संक्रमण उनके शरीर में बढ़ता गया। उन्हें पानी से डर लगने लगा। यहां तक कि वह पानी पी तक नहीं रहे थे। हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन उन्हें दिल्ली लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई। भीम सिंह के तीन बेटे हैं आशीष, हर्ष और अनिकेत। हर्ष की अगले साल मार्च में शादी होने वाली है। भीम सिंह की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। 

और पढ़ें आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान! किसानों के सहकारी ऋण पर ब्याज 11.5% से घटकर 6% होगा

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 24 दिसंबर 2025, बुधवार

मेष : शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 24 दिसंबर 2025, बुधवार

परिवार और समाज में भातृत्व और आपसी प्रेम का महत्व

परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधे रखने के लिए आपसी प्रेम और भातृत्व की भावना का होना अत्यंत...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परिवार और समाज में भातृत्व और आपसी प्रेम का महत्व

मैच्योरिटी के बाद भी ग्राहक को एफडी की राशि नहीं दी, सहारा इंडिया ब्याज सहित दे 39.18 लाख रुपए

जयपुर,। जिला उपभोक्ता आयोग, जयपुर-प्रथम ने मैच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद भी ग्राहक को एफडी राशि का भुगतान नहीं...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
मैच्योरिटी के बाद भी ग्राहक को एफडी की राशि नहीं दी, सहारा इंडिया ब्याज सहित दे 39.18 लाख रुपए

IND-W vs SL-W: दूसरे टी20 में भी भारतीय Women टीम का जलवा, 7 विकेट से जीता दूसरा मुकाबला

आज हम बात कर रहे हैं भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले की जहां टीम इंडिया...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
IND-W vs SL-W: दूसरे टी20 में भी भारतीय Women टीम का जलवा, 7 विकेट से जीता दूसरा मुकाबला

जयपुर : दुष्कर्म प्रकरण में आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल को अग्रिम जमानत नहीं..क्रिकेटर पर गिरफ्तारी की तलवार

जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-3 महानगर प्रथम ने नाबालिग से दुष्कर्म करने से जुडे मामले में  की अग्रिम...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
जयपुर : दुष्कर्म प्रकरण में आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल को अग्रिम जमानत नहीं..क्रिकेटर पर गिरफ्तारी की तलवार

उत्तर प्रदेश

फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले फर्जी जमानत गिरोह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

सहारनपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन

सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिहादियों द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन

सहारनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ

सहारनपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाआंे व छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति जागरूक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ

सहारनपुरः हिजाब खींचने के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा एक महिला का हिजाब खीचे जाने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः हिजाब खींचने के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन