इनर व्हील क्लब मुरादाबाद एसेंस ने ‘फेस्टिव सिंफ़नी’ में रंग-बिरंगे त्योहारों की छटा बिखेरी, उल्लास का दिखा अनोखा संगम

Moradabad News: मुरादाबाद में इनर व्हील क्लब ‘मुरादाबाद एसेंस’ ने मंगलवार को होटल ग्रेड विलेज में दिवाली उत्सव ‘फेस्टिव सिंफ़नी’ का भव्य आयोजन किया, जिसमें न केवल दीपावली बल्कि नवरात्रि, करवाचौथ और शरद पूर्णिमा जैसे त्योहारों की झलक एक ही मंच पर देखने को मिली। पारंपरिक उत्सवों का यह संगम भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का संदेश देता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहा।
खूबसूरत संयोजिकाओं ने मंच पर बिखेरी सरस सांस्कृतिक छटा
विशेष गेम्स और सरप्राइज़ ने बढ़ाया उत्सव का आनंद
कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प हिस्सा रहा सभी त्योहारों से जुड़े विशेष गेम्स और सरप्राइज एक्टिविटीज़, जिन्हें हर सदस्य ने पूरे उत्साह से खेला। पारंपरिक भारतीय परिधान में सजे सदस्य इन खेलों में भाग लेते समय मानो अपनी जड़ों और लोक प्रथाओं से पुनः जुड़ते नजर आए।
नृत्य की लय पर थिरका पूरा मंच
अंत में, संयोजिकाओं के ऊर्जावान और मनमोहक नृत्य ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताल, लय और भावनाओं से सराबोर इस प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को संगीत की धुन पर थिरकने को मजबूर कर दिया। माहौल में मौजूद ऊर्जा और उल्लास ने इस ‘फेस्टिव सिंफ़नी’ को एक पूर्ण सांस्कृतिक अनुभव बना दिया।
सांस्कृतिक एकता की मिसाल
क्लब अध्यक्ष नेहा कोठीवाल ने कहा कि यह उत्सव केवल त्योहारों का मंचन नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक था। उन्होंने बताया कि इन आयोजन ने क्लब के सदस्यों के बीच प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को और अधिक गहराई से जोड़ा।