मुरादाबाद में लिफ्ट देने के बहाने युवक ने महिला को होटल में बनाया हवस का शिकार- Moradabad News

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने एक परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और होटल ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।
लिफ्ट के बहाने शुरू हुआ वारदात का सिलसिला
धमकी और दहशत के साये में हुई दरिंदगी
महिला का कहना है कि आरोपी ने अचानक रास्ता बदलकर उसे एक होटल में ले गया। जब उसने सवाल किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने होटल के कमरे में ले जाकर धमकी के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।
बदनामी के डर से चुप रही पीड़िता
महिला ने बताया कि इस शर्मनाक घटना के बाद उसने समाज में बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने उसे दोबारा ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मजबूर होकर महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी दी कि महिला की तहरीर पर आरोपी शाहनवाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।