मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, लाखों के पटाखे बरामद, दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई

मेरठ। मेरठ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना परतापुर क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पकड़ी है। अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदामों से लाखों के पटाखे और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद, संचालक चंदन हिरासत में।
दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा मार्ग पर स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन गोदामों से लाखों रुपये कीमत के तैयार पटाखे बरामद किए। इसके अलावा भारी मात्रा में कच्चा माल और पटाखे बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्टरी बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों का पालन किए संचालित हो रही थी। इसमें काम करने वाले लोग अपने जीवन के लिए भी खतरे में थे। दीपावली के मौके पर इन पटाखों की बड़ी सप्लाई की तैयारी की जा रही थी।
अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। परतापुर थाना पुलिस, ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना और सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद पटाखों और कच्चे माल को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि फैक्टरी और गोदाम संचालक चंदन ने यह कार्य लंबे समय से कर रखा था।
पुलिस ने संचालक चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और फैक्टरी में काम करने वालों से भी पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध फैक्टरी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई से दीपावली के मौके पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और किसी भी उल्लंघनकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।