नोएडा में दुल्हन के भाई ने की हर्ष फायरिंग, बाराती को लगी गोली, गिरफ्तार

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के खेरली भाव गांव में आई एक बारात में लड़की पक्ष के द्वारा जमकर हर्ष फायरिंग की गई। इस घटना में बारात में आए एक युवक को गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) […]
नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के खेरली भाव गांव में आई एक बारात में लड़की पक्ष के द्वारा जमकर हर्ष फायरिंग की गई। इस घटना में बारात में आए एक युवक को गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के खेरली भाव गांव में एक बारात आई थी। बारात में अट्टा गांव के रहने वाला जीशान पुत्र वकील लड़के पक्ष की तरफ से शामिल होने आया हुआ था। उन्होंने बताया कि लड़की के चचेरे भाई दानिश पुत्र तौफीक द्वारा अवैध असलहे द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। पास मे हीं खड़े जीशान को गोली जा लगी।
उन्होंने बताया कि जीशान के परिजनों की शिकायत पर दानिश के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आज मुखबीर की सूचना पर ग्राम रोनिजा व खेरली भाव के बीच से अभियुक्त दानिश पुत्र तौफीक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !