इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द की दुष्कर्म की FIR, कहा- सहमति से बना फिजिकल रिलेशन 'धोखाधड़ी' नहीं

On

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि आपसी सहमति से बने फिजिकल रिलेशन को शादी का झूठा वादा मानकर धोखाधड़ी नहीं कहा जा सकता। कोर्ट ने इस संबंध में दर्ज FIR को रद्द कर दिया है। खंडपीठ जज सिद्धार्थ वर्मा और जज अब्दुल शाहिद ने टिप्पणी की कि यदि रिश्ता टूट जाता है, तो यह केवल निराशा है, अपराध नहीं।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-69 केवल उन मामलों को दंडित करती है, जहां शुरू से ही शादी का झूठा वादा करके धोखाधड़ी की गई हो। इस धारा में दोष साबित होने पर अधिकतम दस साल की सजा का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें  पटना नीट अभ्यर्थी मौत केस: सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की टाइमलाइन में विरोधाभास

मामला नोएडा का है, जहां 12 दिसंबर 2024 को एक युवती ने सेक्टर-63 थाने में युवक पर धमकाने, हमला करने और शादी का झूठा वादा करके रिलेशन बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। आरोपी युवक ने FIR रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

युवक के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों की पहले दोस्ती हुई थी और जून 2023 में सगाई हुई। शादी की डेट 12 नवंबर 2024 तय हुई थी और परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। कोर्ट ने पाया कि याची की तरफ से शादी की वास्तविक तैयारी की गई थी और रिश्ता टूटने के कारण इसे धोखाधड़ी नहीं माना जा सकता।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के घिस्सूखेड़ा में रविदास जयंती पर बवाल, डीजे विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, दो घायल

कोर्ट ने FIR रद्द करते हुए कहा कि धारा-69 केवल तब लागू होती है जब शुरू से ही शादी का कोई इरादा न हो और झूठा वादा किया गया हो। हालांकि धमकाने और हमले के अन्य आरोपों की जांच जारी रहेगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ: कंकरखेड़ा ज्वेलर्स से लाखों के जेवर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर आई महिला जेवर देखने के नाम पर लाखों रुपये...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कंकरखेड़ा ज्वेलर्स से लाखों के जेवर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

नोएडा: ‘यूनाईटेड बाइ यूनिक’ थीम पर विश्व कैंसर जागरूकता दिवस-2026 पर रैली और व्याख्यान सत्र आयोजित

नोएडा। नोएडा में विश्व कैंसर जागरूकता दिवस-2026 पर कैंसर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए ‘यूनाईटेड...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: ‘यूनाईटेड बाइ यूनिक’ थीम पर विश्व कैंसर जागरूकता दिवस-2026 पर रैली और व्याख्यान सत्र आयोजित

भाजपा के फायरब्रांड सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर संसद को तीन दिन बंधक बनाने का लगाया आरोप

   नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भाजपा के फायरब्रांड सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर संसद को तीन दिन बंधक बनाने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास पर उच्चस्तरीय बैठक: नई किस्मों, टिश्यू कल्चर और परिशुद्ध खेती पर जोर

मेरठ। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास पर उच्चस्तरीय बैठक: नई किस्मों, टिश्यू कल्चर और परिशुद्ध खेती पर जोर

नोएडा: उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार, 30 किलो बरामद

नोएडा । उड़ीसा राज्य से गांजा तस्करी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को आज थाना फेस - 3 पुलिस ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार, 30 किलो बरामद

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास पर उच्चस्तरीय बैठक: नई किस्मों, टिश्यू कल्चर और परिशुद्ध खेती पर जोर

मेरठ। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास पर उच्चस्तरीय बैठक: नई किस्मों, टिश्यू कल्चर और परिशुद्ध खेती पर जोर

मेरठ: विश्व कैंसर दिवस पर “United by Unique” थीम के तहत निशुल्क जांच और उपचार शिविर आयोजित

मेरठ। आज विश्व कैंसर दिवस के रूप में United by Unique की थीम पर प्रत्येक चिकित्सा इकाई पर निशुल्क जांच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: विश्व कैंसर दिवस पर “United by Unique” थीम के तहत निशुल्क जांच और उपचार शिविर आयोजित

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया शैक्षिक भ्रमण

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने इतिहास विभाग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का शैक्षिक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया शैक्षिक भ्रमण

मेरठ: थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले युवक को गिरफ्तार किया, बरामद हुई स्कूटी और फोन

मेरठ। थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाला युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना हुआ मोबाइल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले युवक को गिरफ्तार किया, बरामद हुई स्कूटी और फोन