सहारनपुर में प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न

सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का एक अहम पड़ाव है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद भी हमें अपने अन्य दायित्वों को पूरा करने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह आज कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार के सेवानिवृत्ति होने पर आयोजित विदायी व सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने अपनी सेवा अवधि के दौरान पूरा ईमानदारी व लगन के साथ जिस तरह अपने सेवा कार्यो का निर्वहन किया है, वह अनुकरणीय है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार को राजस्व विभाग के सभी पटलों की पूरी जानकारी है, इसलिए जब भी कभी आवश्यकता पड़ी, तो प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ उस समस्या का समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यो मंे अनेक बार अपने पारिवारिक दायित्वो का निर्वहन नही हो पाता, इसलिए सेवानिवृत्ति के पश्चात अधूरे कार्यो को पूरा करने का पर्याप्त समय मिल जाता है। उन्होंने सुरेन्द्र कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए उन्हें सभी पटलो पर तैनात साथी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी साथी कर्मचारियों से अपने कार्यो का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की।
सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य इसम सिंह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी में संस्कारों का आभाव दिखायी पड़ रहा है। अनेक बार अपने कार्यो के दबाव के चलते बच्चों के क्रियाकलापों पर ध्यान नहीं दे पाते। उन्होंने कहा कि उनके शिष्य सुरेन्द्र कुमार ने जिस तरह अपने माता पिता की सेवा की, वह अनुकरणीय है। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में राकेश कुमार मित्तल ने अपनी कविताआंे के माध्यम से सुरेन्द्र कुमार की शैली पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को डिप्टी कलेक्टर विकास पांडे, उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव अंकुर कुमार, निशान्त कुमार, सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामचन्द्र, सूर्य कुमार पुंडीर, विनोद कुमार ने भी संबोधित किया। समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर विकास पांडे ने प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार को बुके भेंट कर स्वागत किया तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से सुरेन्द्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान अनीप कुमार, आदेश कौशिक, संजय कुमार, प्रताप राणा, पूनम शर्मा, सुमित मित्तल, कर्म सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सोहल, भाजपा नेता बोधराम धीमान, रमेश चंद शर्मा, फरहान, मौ.अरशद, मनोज कुमार, मोहित धीमान, शिवम धीमान, राजकुमार मित्तल, प्रकाश चंद, दुष्यंत कुमार मुन्ना, पूर्व एसडीओ अशोक शर्मा, अश्विनी शर्मा एडवोकेट, कृष्णा धीमान, शिवम समेत भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप राणा ने किया।