गाजियाबाद में बारिश से मौसम सुहाना, लेकिन जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी

गाजियाबाद। रविवार सुबह हुई हल्की बारिश ने जहां एक ओर मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस में भी कमी आई, जिससे आम लोगों को राहत महसूस हुई। साथ ही ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहाना बना दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ना तो नगर निगम के कर्मचारी इस ओर ध्यान देते हैं और ना ही क्षेत्रीय पार्षद कार्रवाई करते हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन फंसते हैं, सड़कें खराब होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
इस स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि जहां एक ओर बारिश ने मौसम को सुहावना बना राहत दी, वहीं दूसरी ओर जल निकासी की बदहाली ने लोगों की मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं।