मुज़फ़्फरनगर में जोश के साथ संपन्न हुआ सदस्यता अभियान,चौधरी साहब के विचारों पर उमड़ा जनसैलाब

मुज़फ़्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा शनिवार को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता अभियान भारी जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सच्ची आवाज है। उन्होंने भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही न्याय और समानता का समाज संभव है।
मंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार जताया और कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और सभी वर्गों को भागीदारी मिल रही है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम, महामंत्री प्रदीप गुर्जर, बशारत खान, धीर सिंह प्रधान, सचिन शर्मा, सतपाल प्रधान, धर्मेंद्र राठी, बीर सिंह बावरा, देवेंद्र सिंह, अमित प्रधान, सोमपाल प्रधान, सत्य प्रकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।