सहारनपुर: सरसावा पुलिस और राजस्व विभाग की बड़ी संयुक्त कार्रवाई; अवैध रेत से भरे दो 18-टायरा ट्रक सीज
एसएसपी के निर्देश पर अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज, शाहजहाँपुर चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन
सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और उसके अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सरसावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सरसावा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात शाहजहाँपुर पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान अवैध रेत (बालू) से लदे दो 18-टायरा ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में नए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संभाला कार्यभार, नशे और अपराध पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासनप्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध खनन और बिना परमिट के खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस संयुक्त कार्रवाई में सरसावा थाना पुलिस के साथ नकुड़ तहसील की राजस्व टीम भी शामिल रही। पुलिस की इस मुस्तैदी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां