सहारनपुर: नगर निगम ने दो दर्जन दुकानों से हटाया अतिक्रमण, वसूला भारी जुर्माना; IGRS शिकायतों पर 'एक्शन' में अधिकारी
जेबीएस कॉलेज से पक्का बाग तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों में मची खलबली, सामान जब्त कर दी कड़ी चेतावनी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सहारनपुर नगर निगम ने आज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने जेबीएस कॉलेज तिराहे से लेकर पक्का बाग तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क घेरकर व्यापार कर रहे लगभग दो दर्जन दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और मौके पर ही 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते का नेतृत्व कर रहे प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग जैसे ही जेबीएस कॉलेज तिराहे पर पहुंचे, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सड़क पर अवैध रूप से फैलाकर रखा गया सामान जब निगम के वाहनों में लदा जाने लगा, तो कई दुकानदारों ने मिन्नतें शुरू कर दीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करना कानूनन अपराध है। भविष्य में अतिक्रमण न करने की लिखित शर्त और जुर्माने के बाद ही दुकानदारों का सामान वापस किया गया।
इसके अलावा, कचहरी पुल के पास भी एक रेडीमेड गारमेंट शोरूम द्वारा सड़क पर सामान रखने की शिकायत सही पाई गई, जिस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दीवानी कचहरी के आसपास अवैध रूप से खड़ी ठेलियों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान संपत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना और निगम की टीम मौजूद रही। प्रवर्तन दल प्रभारी ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो जुर्माना दोगुना किया जाएगा और सामान की जब्ती स्थायी होगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां