सहारनपुर: बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार अक्षय (48) निवासी बुड्ढाखेड़ा की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुड्ढाखेड़ा पहांसु मार्ग पर हुआ।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार अपने-अपने गांव जा रहे थे कि उनमें टक्कर हो गई। हादसे में गांव सकतपुर निवासी अक्षय व बुड्ढाखेड़ा निवासी ब्रहमपाल तथा गौरव सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया, जबकि ब्रह्मपाल और गौरव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मृतक अक्षय के शव का पंचनामा भरकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां