सहारनपुर: बिहारीगढ़ में प्रॉपर्टी विवाद में खूनी संघर्ष; अंधाधुंध फायरिंग में युवक की मौत, दो घायल

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के शिवालिक फार्म हाउस में बीती रात संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाका दहल उठा। इस गोलीबारी में 22 वर्षीय युवक शिवम की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जनपद के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम निवासी पंकज शर्मा और देहरादून निवासी सुनील वर्मा के बीच 'धरातल ग्रीन कॉलोनी' में फार्म हाउस और अन्य प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार देर शाम दोनों पक्ष लेनदेन के समाधान के लिए शिवालिक फार्म हाउस पर एकत्र हुए थे। वार्ता के दौरान बहस इतनी बढ़ी कि दूसरे पक्ष ने अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से थाना नागल क्षेत्र के गांव साधारण सिंह निवासी शिवम की मौत हो गई, जबकि गाजियाबाद निवासी योगेंद्र और बड़ौत निवासी मनीष घायल हो गए।

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से पुलिस निरीक्षक की मौत , 13 अन्य घायल ये भी पढ़ें  फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से पुलिस निरीक्षक की मौत , 13 अन्य घायल

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने आज बताया कि मृतक पक्ष की ओर से प्रदीप राणा की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में तीन टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बिहारीगढ़ पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया है।

'बाबरी' के नाम पर फिर संग्राम: लखनऊ की सड़कों पर 'हुमायूं हम आएंगे' के पोस्टर, मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान ये भी पढ़ें  'बाबरी' के नाम पर फिर संग्राम: लखनऊ की सड़कों पर 'हुमायूं हम आएंगे' के पोस्टर, मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ कपसाड़ कांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सोमवार को न्यायालय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने पीएम मोदी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी

नई दिल्ली: बोर्ड परीक्षाओं की घड़ी नजदीक आते ही छात्रों के मन में व्याप्त तनाव और घबराहट को दूर करने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने पीएम मोदी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी

टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

खेल डेस्क: क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े रोमांच यानी भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले पर एक बार...
Breaking News  खेल  राष्ट्रीय 
टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिक

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर): कस्बे के बड़ौत रोड स्थित करण फार्म हाउस में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिक

हवन की समाप्ति के बाद अचानक अग्नि का प्रज्वलित होना: दैवीय चमत्कार या शुभ संकेत ? जानिए क्या कहता है शास्त्र

सनातन धर्म में हवन और यज्ञ को शुद्धिकरण का सबसे बड़ा माध्यम माना गया है। अक्सर घरों में सुख-शांति, समृद्धि...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
हवन की समाप्ति के बाद अचानक अग्नि का प्रज्वलित होना: दैवीय चमत्कार या शुभ संकेत ? जानिए क्या कहता है शास्त्र

उत्तर प्रदेश

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ कपसाड़ कांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सोमवार को न्यायालय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद विवादित बयान ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक तहसील से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को ब्लॉक जोया कार्यालय, नगर पंचायत डिडौली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय