सहारनपुर में साइबर जागरूकता कार्यशाला: डॉ. रक्षित टंडन ने छात्रों और पुलिस को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स

On

सहारनपुर। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत साइबर व महिला सुरक्षा पर आयोजित साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट डॉ.रक्षित टंडन ने एक ओर जहां छात्र-छात्राओं व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम के बढ़ते स्वरूप के प्रति जागरूक किया, वहीं पुलिस विभाग में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ.टंडन ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिये।


स्थानीय जनमंच सभागार में आयोजित साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उप्र के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि संचार क्रान्ति के इस युग में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है, इसलिए विभाग द्वारा समय-समय पर एक ओर जहां आमजनमानस को इन साइबर अपराधियों के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है, ताकि साइबर क्राइम की बढती घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सजग रहने की अपील की।

और पढ़ें दिल्ली बम धमाके के बाद मेरठ रेंज में डीआईजी ने कड़ा सुरक्षा इंतजाम लागू किया


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ जनमानस को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है, क्योंकि जरा सी असावधानी होने पर साइबर अपराधी इसका फायदा उठा लेते है। उन्होंने छात्र-छात्राओं व वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी अंजान व्यक्ति को अपना ओटीपी नम्बर न बताने व व्हास्टअप पर किसी अंजान नम्बर से आने वाले लिंक को न खोलने के प्रति भी जागरूक किया।

और पढ़ें  दिल्ली के लाल किले के पास कार धमाका: अमरोहा के दो लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम


कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट डॉ.रक्षित टंडन ने साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप, जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग आदि के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सावधानी, सजगता और समय पर रिपोर्टिंग ही साइबर अपराध से सुरक्षा का सबसे सशक्त उपाय है।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध व मिशन शक्ति से सम्बन्धित प्रश्न किए गये, जिनका डा.रक्षित टंडन ने रोचक तरीके से जवाब दिया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त अटल कुमार राय व मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन भी मौजूद रहे। कार्यशाला के अंतिम सत्र में साइबर एक्सपर्ट डॉ.रक्षित टंडन ने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल तथा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के उपयोग की जानकारी दी गयी। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान और 1090 महिला हेल्पलाइन नम्बर के बारे में भी विस्तार से बताया।

और पढ़ें देवबंद पुलिस ने महिलाओं के लिए सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया


कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने साइबर एक्सपर्ट डॉ.रक्षित टंडन, एडीजी जोन कार्यालय में तैनात सब इन्स्पेक्टर सचिन धामा, प्रोग्रेसिव स्कुल्स सोसायटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान व वरिष्ठ रंग कर्मी संदीप शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यशाला ने प्रोग्रेसिव स्कुल्स सोसायटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान ने छात्र-छात्राओं व केएल अरोड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों का आभार जताया।


कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मनीष चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी लाइन अमित श्रीवास्तव, कोतवाली सदर बाजार प्रभारी कपिल देव, सीनियर सिटी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक केएल अरोड़ा के अलावा भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राएं व पुलिस विभाग के साइबर सेल में तैनात सब इन्स्पेक्टर व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन रंगकर्मी संदीप शर्मा ने किया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया