सहारनपुर में राष्ट्रीय विकास संगठन की बैठक, पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। राष्ट्रीय विकास संगठन की जिला व महानगर की संयुक्त मासिक बैठक में पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
संगठन के जिला महामंत्री आशु पुंडीर के आवास पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज फौजी ने संगठन का विस्तार और सर्व समाज के उत्थान के बारे में जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा ने संगठन में प्रोन्नत हुए पदाधिकारियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विजेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संयोजक पद पर आसीन होना सहारनपुर के लिए गर्व की बात है। विजेंद्र कुमार शर्मा ने समाज के उत्थान और नशा मुक्ति के लिए अपने विचार रखें। प्रदेश मंत्री आकाश त्यागी ने शाहीदों को नमन किया और नारियों को सम्मान देने की बात कही। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रदेश माहामंत्री आकाश त्यागी, देवी सिंह, जगपाल सिंह, विनीत, बच्चन सिंह, विनोद कुमार, प्रीतम सिंह, अनिल त्यागी, पवन सिंह चौहान, किरण मेहता, विनोद कुमार, मोनिका राजपूत व प्रदीप कुमार सोनी उपस्थित रहे।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां