सहारनपुर में मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के लिए कोटेदारों का यूनिसेफ के सहयोग से अभिमुखीकरण
सहारनपुर। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के लिये कोटेदारो का अभिमुखी करण यूनिसेफ के सहयोग से किया गया। इस दौरान जानलेवा बीमारियांे से बचाव हेतु जानकारी दी गयी।
तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के जिला समन्वयक अमित शर्मा ने 12 जानलेवा बीमारियों और उनसे बचाव के टीका के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 16 से 27 फरवरी के मध्यय मिजिल्स और रूबेला की बीमारी से बचाव के लिये कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सरकारी, प्राइवेट स्कूलों एवं मदरसों में किया जायेगा और कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को एक अतिरिक्त खुराक एमआर के टीके की दी जायेगी।
एसआई नरेंद्र पाल द्वारा सभी राशन डीलरों को इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिये आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि सभी राशन डीलर अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से एआरओ इश्क लाल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कदम सिंह, यूनिसेफ से जिला समन्वयक अमित शर्मा, ब्लॉक समन्वयक पुष्पा,दीपा एवं इंद्रसेन, मांगेराम, राजेंद्र, राकेश, लतीफ, अकरम, गुफरान, हमीदा सहित आदि राशन डीलर उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां