सहारनपुर: 16 अपराधियों को यूपी गुंडा एक्ट के तहत 6 माह के लिए जिला बदर
सहारनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन)/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने धारा 03 यूपी गुंडा एक्ट के अन्तर्गत दोषी पाते हुए 16 अभियुक्तों को 06 माह के लिए जिला बदर किया है।
गौरतलब रहे कि न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन)/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने 16 अभियुक्तो को 03 यूपी गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत दोषी पाते हुए जनपद की सीमाओं से 06 माह की अवधि के लिए निष्कासित किया है।
जिला बदर किए गए अभियुक्तों में राजा उर्फ राजकुमार पुत्र विक्रम निवासी गढ़ी मलूक गली थाना कोतवाली नगर, नावेद पत्र रफीक निवासी पीर वाली थाना मण्डी, अब्दुल वहाब पुत्र सत्तार निवासी नदीम कॉलोनी थाना कुतुबशेर मंसूर कॉलोनी इन्द्रा चौक थाना मण्डी, तैय्यब पुत्र सलाम निवासी अमजद नगर मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन कॉलोनी थाना मण्डी, रहमान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी हलवाई वाली मस्जिद के पीछे चाँद कॉलोनी थाना मण्डी, आजम पुत्र अनवर निवासी 8/5 पीर वाली गली थाना मण्डी, विकास उर्फ बादल पुत्र हरिशचन्द निवासी मौ.इन्द्रा कॉलोनी थाना कुतुबशेर, फैजान पुत्र इलियाज निवासी मौ.अबुलहक थाना देवबंद, आशीष पुत्र विश्वास निवासी ग्राम सिरसका थाना नकुड़, गय्यूर पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम सिरसका थाना नकुड़, सलमान पुत्र सलीम निवासी मौ.शेखजादगान कस्बा व थाना नानौता, अक्षय पुत्र कालाराम निवासी ग्राम सिरसका थाना नकुड, नदीम पुत्र सलीम उर्फ धारा निवासी ग्राम बुन्दूगढ़ थाना नानौता, नावेद उर्फ सादा कल्लू पुत्र कौशर निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़, परीक्षित पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम रणदेवी थाना नकुड, जुबैर पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम नासीरपुरा थाना सरसावा शामिल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां