सहारनपुर के वार्डों में विकास की नई इबारत: 1.20 करोड़ की लागत से सड़कों का कायाकल्प और नाले का निर्माण शुरू, मंत्री एवं महापौर ने किया उद्घाटन

राज्यमंत्री जसवंत सैनी बोले- "योगी सरकार में विकास के नए आयाम स्थापित"; वार्ड 41, 14 और 46 में विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को मिलेगी जलभराव और ट्रैफिक से मुक्ति

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'स्मार्ट सिटी' और 'विकसित प्रदेश' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए शुक्रवार को सहारनपुर में विकास कार्यों की झड़ी लग गई। प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुम्बर ने संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 41 एवं 14 में सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही वार्ड संख्या 46 (मूंगा गढ़) में लंबे समय से प्रतीक्षित नाले के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

70 लाख से चमकेगी सड़कें, 50 लाख से बनेगा नाला

रविकिशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है…– होली मंच से CM योगी का मज़ाक ये भी पढ़ें  रविकिशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है…– होली मंच से CM योगी का मज़ाक

उद्घाटन कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वार्ड 41 और 14 में सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत आई है। इससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, वार्ड संख्या 46 मूंगा गढ़ में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले से जलभराव की बड़ी समस्या हल होगी। इन विकास कार्यों पर कुल 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट ये भी पढ़ें  साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है उत्तर प्रदेश: जसवंत सैनी

युद्ध के बीच अखिलेश यादव की अपील - "शालीनता से मनाएं होली, मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की चिंता" ये भी पढ़ें  युद्ध के बीच अखिलेश यादव की अपील - "शालीनता से मनाएं होली, मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की चिंता"

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। आज सड़कों के निर्माण, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रदेश अग्रणी है। जनसुविधाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे आमजन तक पहुँच रहा है।

आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर हमारा संकल्प: महापौर

महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से न केवल यातायात बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी विकसित होगा। नगर निगम शहरवासियों को शुद्ध पेयजल, बेहतर सफाई व्यवस्था और मजबूत बुनियादी ढांचा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने भी सहारनपुर में हो रहे चहुंमुखी विकास को योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

जनप्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी, महापौर और नगर विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद संजय सैनी, ज्योति अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि राकेश कल्याण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 37

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

वाशिंगटन/तेल अवीव। मध्य-पूर्व में चल रहा सैन्य संघर्ष अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसकी आग अंतरराष्ट्रीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश